Followers
Sunday, 12 February 2023
अर्जाक विवाह कैसे करें? Arjak Sangh Vivaha
अर्जक विवाह पूर्ण रूप से समानता पर आधारित है जो कम खर्च कम समय बिना किसी ताम झाम कर्मकांड पाखंड किए प्रतिज्ञापन के माध्यम से शादी कराई जाती है। जय अर्जक
Sunday, 5 September 2021
Teacher's Day के अवसर परज्योतिबा फुले सावित्रीबाई को नमन। जय अर्जक
शिक्षक की गोंद में उत्थान पलता है। जहां सारा शिक्षक के पीछे चलता है। शिक्षक का बोया पेड़ बनता है। हजारों बीज वही पेड़ जनता है। काल की गति को शिक्षक मोड़ सकता है। शिक्षक धरा से अम्बर को जोड़ सकता है। शिक्षक की महिमा महान होती है। शिक्षक बिन वसुन्धरा अधूरी रहती है । याद रखो चाणक्य ने इतिहास बना डाला था। क्रूर मगध राजा को मिट्टी में मिला डाला था। बालक चंद्रगुप्त को चक्रवर्ती सम्राटबनाया था। एक शिक्षक ने अपना लोहा मनवाया था। संदीपनी से गुरु सदियो से होते आये है।
कृष्ण जैसे नन्हे नन्हे बीज बोते आये है। शिक्षक से ही अर्जुन , युधिष्ठिर जैसे नाम है। शिक्षक की निंदा करने से दुर्योधन बदनाम है। शिक्षक की ही दया दृष्टि से बालक राम बनते है।
शिक्षक की अनदेखी से वो रावण भी कहलाते है। हम सब ने भी शिक्षक बनने का सुअवसर पाया है। बहुत बड़ी जिम्मेदारी को हमने गले लगाया है। आओ हम संकल्प करें कि अपना फर्ज़ निभाएंगे। अपने प्यारे भारत को हम जगत गुरु बनाएंगे। अपने शिक्षक होने का हरपल अभिमान करेंगे । इस समाज मे हम भी अपना शिक्षा दान करेंगे।।।
सभी गुरुजन को #शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।।।
संविधान के साथ छेड़छाड़ क्यों? आरक्षण भीख है तो सवर्ण को 10% आरक्षण क्यों?
सवर्ण 10% होते हुए भी 10% परसेंट आरक्षण संविधान में प्रावधान ना होते हुए भी जबर्दस्ती ले लेते है, पर भारत के 90% अर्जकों शोषितों मूलनिवासियों को आज भी आरक्षण लेने के लिए आंदोलन/धरना प्रदर्शन करने पड़ते हैं फिर भी उसका लाभ नहीं मिलता। यह दोगली मानसिकता कब तक। Arjak Sangh Social Organization आखिर हमारे समाज के लोग इस चीज को कब तक समझेंगे।
अमर शहीद जगदेव बाबू शहादत दिवस मनाया गया। Arjak Sangh Team
शहादत दिवस मनाया गया आज 5 सितंबर 2021 को बिरापट्टी वाराणसी में रेलवे फाटक के पास मा० रामदुलार पटेल के आवास पर शोषितों के मसीहा बिहार लेनिन "जगदेव बाबू कुशवाहा" का 'शहादत दिवस' मनाया गया| अध्यक्षता सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक मा० लालमणि सिंह तथा मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश तथा राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मा० रामजी वर्मा व विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय जादूगर मा० आर०आर० सिंह थे| संचालन जिला मंत्री मा० पत्तूलाल वर्मा द्वारा किया गया। इनके अलावा अर्जक कवि मा० मेवालाल ,डॉ० सेवाराम पटेल ,मा० बच्चालाल भास्कर ,मा० एड० प्रेम प्रकाश यादव, मा० छोटेलाल मास्टर, एड० मोहसिन रजा शास्त्री, अध्यापक मा०रामाश्रे ,समाज सेवि मा० कमलेश पटेल, प्रोफे० कमल पटेल, अध्यापक मा० विनोद कुमार, जिला मंत्री मा० श्री बिन्ध्येश्वरी प्रसाद 'विन्ध्य', प्रान्तीय उपाध्यक्ष चंद्रबली पटेल आदि लोगों ने विचार व्यक्त किये।। जय अर्जक ।।
जगदेव प्रसाद की 45वां शहादत दिवस पर उनको नमन, जय जगदेव जय अर्जक Gautam Kumar Priy Rational
आज दिनांक 05 सितम्बर 2021 को 100 में 90 शोषित हैं, 90 भाग हमारा है। 10 का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। का नारा बुलंद करने शोषितों के महानायक एवं शोषित समाज दल के संस्थापक अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी की शहादत दिवस पर नमन। जगदेव बाबू 05 सितम्बर 1974 को शोषित समाज दल द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह करते हुए कुर्था प्रखण्ड (गया) अब जिला अरवल (बिहार) में शहीद हुए थे। उनके साथ 12 वर्षीय छात्र अर्जकों और शोषितों के प्रिय बाबू लक्ष्मण चौधरी भी शहीद हुए थे। कृतज्ञ अर्जक संघ जगदेव बाबू और लक्ष्मण चौधरी की शहादत पर शहीद दिवस के रूप में त्योहार मनाता है। आइए हम अर्जक संघ का त्योहार शहीद दिवस मनाते हुए संकल्प लें कि जगदेव बाबू के सपनों को साकार करेंगे और शोषित क्रान्ति को आगे बढ़ाएंगे। अमर शहीद जगदेव बाबू एवं लक्ष्मण चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए हमारा कोटि-कोटि नमन ल। जगदेव बाबू लक्ष्मण चौधरी अमर रहें।शोषित क्रान्ति अमर रहे।जय अर्जक।जय शोषित। Plz Subscribe
Subscribe to:
Posts (Atom)